बागपत। सिखेड़ा गांव के शिव मंदिर में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को पूर्ण आहुतियां के साथ समापन किया गया। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री, पंडित तेजभान शास्त्री व पंडित शुभम शास्त्री ने मूर्तियों की स्थापना कराई। मंदिर में भंडारा कर प्रसाद वितरित किया।
मंदिर में सुबह हवन का आयोजन किया। इसके उपरांत शिव परिवार और शनिदेव की मूर्ति का पूजन कर मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मंदिर से शुरु होकर गांव का भ्रमण करने के उपरांत मंदिर पर ही संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुनों पर नृत्य करते हुए व गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। गांव में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
यज्ञ में शैलेंद्र उर्फ पप्पू व उनकी पत्नी संतोष प्रधान यजमान रही। कार्यक्रम में अमर कुमार, कोमल, धमेंद्र प्रधान, पवन कुमार, ओमी, अनिल, रेनू, रानी, ममता, सरिता, सुमन, कमलेश मौजूद रहे।