फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: बिनौली और छपरौली बीडीओ को नोटिस

Thu, 16 Feb 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मनरेगा कार्यों की रिपोर्ट क्षेत्र निरीक्षण एप पर अपलोड नहीं करने पर परियोजना निदेशक ने सख्ती दिखाई। जिसमें बिनौली और छपरौली ब्लाक के बीडीओ को नोटिस जारी कर महीने का वेतन रोकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ल ने बताया कि मनरेगा कार्यों की निरीक्षण रिपोर्ट को क्षेत्र निरीक्षण एप पर अपलोड करने के आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि बिनौली बीडीओ को जारी किए 165 निरीक्षण की प्रगति शून्य है। छपरौली बीडीओ को जारी 165 निरीक्षण के सापेक्ष प्रगति शून्य है। परियोजना निदेशक ने बताया कि मनरेगा कार्यों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने के मामले में बिनौली, छपरौली बीडीओ को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें