सत्यम हत्याकांड
हत्या का बदला लेने के लिए सत्यम की हुई थी हत्या
बड़ौत। शिकोहपुर गांव के सत्यम हत्याकांड को लेकर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर हत्यारोपी के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया।
बता दे कि 31 जनवरी को शिकोहपुर गांव के युवक सत्यम की गांव के ही तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में सुबोध, कपिल व रणधीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। हत्यारोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि 12 जून वर्ष 2017 को शिकोहपुर गांव में शिवनाराण के बेटे राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। जिसमें पंकज और उसके बेटे सत्यम, सुंदरम, भांजे शांतनु और पड़ोसी समीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सत्यम दो साल पहले जमानत पर जेल से छूटकर आया था। बदले की भावना से सत्यम की हत्या की गई।