फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने पुलिस से प्रेमी संग शादी कराने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। एक युवती खेकड़ा क्षेत्र के गांव डूंडाहैड़ा निवासी प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी है। युवती के परिजन शादी में बाधक बन रहे है। युवती ने कोतवाली पुलिस से प्रेमी संग उसकी शादी कराने की मांग की।
विज्ञापन

उड़ीसा निवासी एक व्यक्ति कई वर्षों से परिवार के साथ खेकड़ा में रहता है। वह खेकड़ा में ही एक हैंडलूम फैक्टरी में काम करता है। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी पुत्री की गांव डूंडाहैडा निवासी एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। दोनों ने शादी कर एक साथ जिंदगी बिताने की ठान ली। युवती के परिजनों को जब मामले का पता चला तो उन्होंने युवती का घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। शुक्रवार को युवती मौका पाकर कोतवाली पहुंच गई। पुलिस कर्मियों को बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी संग शादी करना चाहती है। उसके परिजन उसकी शादी में बाधक बने हुए है। उसने पुलिस से प्रेमी संग शादी कराने की गुहार लगाई। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि युवती प्रेमी संग शादी करना चाहती है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें