फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फार्मेसी के चौथे चरण की प्रक्रिया हुई संपन्न, 50 सीटें आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
-आज से कॉलेज में शुरू होगी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। फार्मेसी में दाखिले के लिए चौथे चरण की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई है। करीब 50 सीटें अंतिम दिन आवंटित की गईं। शनिवार से विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

फार्मेसी कोर्स के लिए जिले के कॉलेजों में करीब 700 सीटें को भरने के लिए तीन चरणों की प्रक्रिया हो चुकी है और चौथे चरण की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन प्रक्रिया में करीब 50 सीटें विद्यार्थियोंं को आवंटित की गईं। दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ़ अजय त्यागी ने बताया कि शनिवार से प्रमाणपत्रों की जांच की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस चरण के विद्यार्थियों को फीस जमा करने के लिए 29 अक्तूबर तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद दाखिले की सभी प्रक्रिया समाप्त होंगीं। केवल वही विद्यार्थी प्रमाणपत्रों की जांच में भाग लेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान अपनी सीटें आवंटित कराई हैं। चारों चरणों की प्रक्रिया में करीब 500 सीटें भरी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें