फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए 2.62 करोड़ की पहली किस्त खत्म, अब दूसरी का इंतजार

Wed, 31 May 2023 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

जिले में 532 परिषदीय विद्यालय है। इनमें से 120 जर्जर हालत में हैं। वहीं विद्यार्थी इन्हीं स्कूलों में बैठकर मौत के खतरे के बीच शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन स्कूलों की मरम्मत के लिए मिले दो करोड़ 62 लाख 89 हजार रुपये की पहली किस्त खत्म हो गई है।
विज्ञापन
स्कूल का जर्जर भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले में जर्जर हो चुके दो उच्च प्राथमिक और 31 प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण को मिली दो करोड़ 62 लाख 89 हजार रुपये की पहली किस्त खत्म हो गई है। अब दूसरी किस्त का इंतजार किया जा रहा है, जिसके मिलने के बाद ही विद्यालयों का निर्माण पूरा होगा।

विज्ञापन


जिले में 532 परिषदीय विद्यालय है। इनमें 64 उच्च प्राथमिक, 136 कंपोजिट और 332 प्राथमिक विद्यालय है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 120 जर्जर विद्यालयों की सूची तैयार कर शासन को विद्यालयों का निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा था।

इनमें से पहले चरण में दो उच्च प्राथमिक व 31 प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण के लिए चयन किया गया है। विद्यालयों का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई के लिए खाप पंचायतें एकजुट, कल तय होगी आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन

ऐसे खर्च होगा बजट
उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए अलग-अलग बजट निर्धारित किया गया है। एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए 28 लाख 22 हजार रुपये और एक प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए 15 लाख 14 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। जिले मे दो उच्च प्राथमिक और 31 प्राथमिक विद्यालयों पर पांच करोड़ 25 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
 
इन ब्लॉक में कराया जा रहा निर्माण
जिले के पांच ब्लॉक के 33 विद्यालयों का निर्माण के लिए चयन किया गया है। इनमें दो उच्च प्राथमिक और 31 प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण चल रहा है। बड़ौत ब्लॉक में तीन, बिनौली ब्लॉक में 12, छपरौली ब्लॉक में छह, खेकड़ा ब्लॉक में सात और पिलाना ब्लॉक में पांच विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है।
 
पहले चरण में जिले के 33 विद्यालयों में भवन का निर्माण कराने के लिए चयनित किया गया है। अन्य विद्यालयों में भी नए भवन का निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। - सौरव शुक्ला, जिला समन्वयक निर्माण

जिले में जर्जर हो चुके 33 विद्यालयों में नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। शासन को बजट की दूसरी किश्त की डिमांड भेजी गई है। भवन निर्माण के लिए शासन ने पहली किश्त के दो करोड़ 62 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को भेज दिए हैं। -हबीबुल्ला, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें