फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में ही उखड़ने लगे हाईवे के भरे गए गड्ढे

विज्ञापन
गडढा मुक्त किए जाने के बाद फिर टूटना शुरू हुआ दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। सरकार की गड्ढा मुक्त मार्ग योजना को दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर खेकड़ा क्षेत्र में पलीता लगता नजर आ रहा है। एक सप्ताह पूर्व भरे गए गड्ढों की रोड़ी फिर से उखड़ गई है। हालत यह है कि गड्ढे और भी गहरे हो गए है। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने दिसंबर माह के अंत तक सभी मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश जारी किए थे। इन आदेशों के तहत एक सप्ताह पूर्व दिल्ली सहारनपुर हाईवे को भी खेकड़ा से लोनी तक गड्ढा म़ुक्त किया गया था। मगर, गड्ढों में भरी गई सामग्री उखड़नी शुरू हो गई। अब ज्यादातर गड्ढे सामग्री उखड्ने के कारण फिर से दिखाई देने लगे है। वाहनों के दबाव के चलते गड्ढे अब और भी गहरे होते नजर आ रहे है। इससे वाहन चालकों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। खेकड़ा युवक मंच के अध्यक्ष अनुज कौशिक ने मुख्यमंत्री और डीएम से मामले की जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें