फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मिल अधिकारियों से वार्ता के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-दो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बामनौली गांव में किनौनी मिल के क्रय केंद्रों पर गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर तीसरे दिन भी किसानों ने धरना दिया। दोपहर बाद मिल अधिकारियों से वार्ता के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं किया तो फिर से धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


बामनौली स्थित किनौनी मिल के सी व डी संयुक्त गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने तीन दिन से धरना देकर तौल बंद करा रखी थी। किसानों का आरोप था कि किनौनी मिल गन्ना मूल्य भुगतान में काफी पीछे चल रही है। भुगतान की मांग को लेकर सोनू माया, समरपाल, पवन, महेशपाल, गजेंद्र शास्त्री, राजीव, पिंटू, रणबीर आदि किसानों ने धरना दिया। तीसरे दिन किसानों के बीच वार्ता होने के बाद किसानों ने गन्ना तौल शुरू करा दी। धरना दे रहे किसानों ने बताया कि यदि जल्द ही गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ तो फिर से धरना शुरू कर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें