बागपत। वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा 29 मार्च तक मानदेय एवं सेवा शर्तों का शासनादेश जारी न करने पर मूल्यांकन का बहिष्कार किया जाएगा।
शनिवार को नवजीवन इंटर कॉलेज गाधी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों के लिए दो सौ करोड़ का बजट की तो व्यवस्था कर दी, लेकिन सेवा शर्तें एवं मानदेय की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया ।
जिला मंत्री रामेश्वर दयाल, वीरेंद्र कुमार, नवाब सिंह, योगेश कुमार, मनोज कुमार, प्रवींद्र कुमार, सहेंद्र धामा, जयप्रकाश तोमर, संजीव कुमार, यशपाल आदि मौजूद रहे।