फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिलाधिकारी ने फोन कर दादी का हाल जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
-कैलाश हॉस्पिटल में दादी की हालत स्थिर
विज्ञापन

बिनौली। नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में शूटर दादी की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। डीएम बागपत ने फोन कर दादी की हालत की जानकारी ली।
जौहड़ी की शूटर दादी प्रकाशी तोमर को बुखार आने पर परिजनों ने नोएडा के सेक्टर 12 स्तिथ मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। दादी के ट्वीटर एकाउंट से मेट्रो हॉस्पिटल को बदलकर कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराने की सांसद महेश शर्मा अपील की गई। इसके बाद दादी को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सांसद महेश शर्मा ने भी हॉस्पिटल पहुंचकर दादी का हाल जाना। वहीं दादी की देखभाल कर रहे उनके पुत्र रामबीर, पुत्री अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर ने बताया कि इंफेक्शन ज्यादा बढ़ने से दादी की हालत में कोई सुधार नहीं है। वहीं डीएम बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह व एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने भी दादी के पुत्र रामबीर सिंह को फोन कर दादी ही हालत की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें