फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नगर में धूमधाम से निकाली गई पालकी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 8
विज्ञापन

बड़ौत। नगर में सोमवार को जैन श्रद्धालुओं ने धूमधाम से पालकी यात्रा निकाली। इस दौरान वेदिका में भगवान की प्रतिमा भी मंत्रोच्चार के साथ विराजमान की गई।
पंडित श्रेयांस जैन और पंडित कमल कमलांकुर के निर्देशन व आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में सुबह 7 बजे जिनेंद्र भगवान की पालकी यात्रा बड़े जैन मन्दिर से शुरू होकर नगर के मुख्य रास्तों से होते हुए ऋषभ सभागार पहुंची, जहां पर वेदिका में भगवान की प्रतिमा मंत्रोच्चार के साथ विराजमान की गई। पालकी यात्रा के दौरान जैन श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि भाद्रपद माह में दशलक्षण पर्व 19 सितंबर यानी आज से शुरू होकर 28 सितंबर तक संपन्न होगा। 24 सितंबर को धूप दशमी, 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। दशलक्षण पर्व के समापन पर 29 सितंबर को अजितनाथ मन्दिर कमेटी द्वारा रथयात्रा निकाली जाएगी। साथ ही पांडुक्षिला मैदान में मेले का आयोजन किया जाएगा। 30 सितंबर को जलयात्रा और 1 अक्टूबर को दिगंबर जैन समाज समिति द्वारा रथयात्रा निकाली जाएगी। साथ ही दिगंबर जैन कॉलेज ए फील्ड में मेले का आयोजन किया जाएगा। बताया कि आज यानी मंगलवार को ऋषभ सभागार में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में 10 दिवसीय श्रावक संयम साधना संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं अजितनाथ जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व पर 10 अतिशयकारी विधानों का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नेहरू रोड दिगंबर जैन मंदिर, दिगंबर जैन छोटा मंदिर, दिगंबर जैन बड़ा मंदिर आदि में प्रतिदिन पूजन और विधान का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें