बड़ौत के जेवी कॉलेज में डा रामकरण शर्मा को सम्मानित करते कॉलेज प्राचार्य डा जयकुमार सरोहा
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में शनिवार को सेमीनार हुआ। इसमें अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ रामकरन शर्मा ने कहा कि यदि जीवन में सफलता चाहते हो तो स्पष्ट लक्ष्य और सकारात्मक सोच होनी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं में निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए। जो युवा सही समय पर निर्णय नहीं ले सकता, सफलता उसे कोसों दूर रहती है। उन्होंने छात्राओं को कहा कि वे खुद को किसी से कम न समझे। उनमें असंभव कार्य को भी संभव करने की क्षमता है। इस दौरान उन्होंने आईआईटी, भारतीय सेना, सिविल सेवाओं (आईएएस, आईपीएस, पीसीएस), शिक्षक और विदेश में पढ़ाई से संबंधित बहुत सारे प्रश्न पूछे। डॉ अनुज कुमार ने परीक्षा के दबाव से उबरने के लिए छात्र-छात्राओं को मंत्र दिए।