फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लोयन गांव के युवक का था पूर्वी यमुना नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने की शिनाख्त, परिजनों को दी सूचना
विज्ञापन

फोटो संख्या 9
बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर में मिला शव लोयन गांव के एक युवक का निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर इसकी सूचना परिजनों को दी। इससे परिजन गमगीन हैं। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी था।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम पूर्वी यमुना नहर में एक युवक का शव पानी मेें तैर रहा था। सूचना के बाद इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से निकालकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। रविवार को लोयन गांव के कुछ लोग पुलिस से मिले तो उन्होंने शव की शिनाख्त लोयन गांव के तहसीम पुत्र यासीन के रूप में की। उधर, तहसीम की मौत से परिजन गमगीन है। पुलिस के अनुसार तहसीम नशे का आदी था। नशे के चक्कर में ही वह नहर में गिर गया होगा, जिसकी डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक नशा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें