फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली पुलिस की कस्टडी से फरार परिवार के हत्यारोपी का था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सूजरा हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव दिल्ली पुलिस कस्टडी से भागने वाले परिवार के हत्यारोपी का निकला। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने बागपत पहुंचकर शव की शनाख्त की।
विज्ञापन

सूजरा हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार दोपहर युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव की शनाख्त का प्रयास किया। मगर उसकी शनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद मृतक के फोटो आसपास थानों की पुलिस को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। पता चलने पर दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को बागपत पहुंची और मृतक की शनाख्त राजेश निवासी पटना बिहार और मूल निवासी विपिन गार्डन दिल्ली के रूप में की। बताया गया कि मृतक राजेश की पत्नी, बेटे और बेटी की एक साल पहले हत्या हो गई थी, जिसमें दिल्ली पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर तिहरे हत्याकांड का खुलासा किया। तभी से राजेश दिल्ली की जेल में बंद था।
एक माह पूर्व उसकी तबियत खराब होने पर दिल्ली पुलिस ने उसे इब्हास हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 12 फरवरी को राजेश पुलिस कस्टडी से भाग गया था। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई। जिसके खिलाफ परिवार के तीन सदस्योंं की हत्या करने का आरोप है और वह अस्पताल में उपचार के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें