फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिना स्वीकृति के अवकाश पर गए एसटीएस, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह ने शनिवार को छपरौली सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान एसटीएस (सैनिटरी इंस्पेक्टर) बिना स्वीकृति के अवकाश पर मिले और स्टॉफ नर्स दो दिन से अनुपस्थित मिली। सीएमओ ने एसटीएस से स्पष्टीकरण मांगा है और स्टॉफ नर्स का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजकमल किरठल गांव में रोजगार मेले में गए हुए थे। डॉ अरुण कुमार, डॉ निरंजन सिंह, डॉ मिशा सिंह मरीजों की जांच करते मिले। एसटीएस महेश दीक्षित आकस्मिक अवकाश पर मिले मगर उनकी छुट्टी स्वीकृत नहीं थी। इसके अलावा स्टॉफ नर्स राजेश चौधरी दो दिन से अनुपस्थित चल रही है। उन्होंने एसटीएस से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने और संतोषजनक जवाब न देने पर फरवरी माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी। इसके अलावा अनुपस्थित स्टाफ नर्स का भी वेतन रोकने के निर्देश दिए है। सीएचसी पर तैनात चिकित्साधिकारियों की ओपीडी पंजिका अधीक्षक द्वारा प्रमाणित नहीं कराई गई। उन्होंने चिकित्सकों को कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें