फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने हत्यारोपी से जान का खतरा बता सुरक्षा की लगाई गुहार

विज्ञापन
खेकड़ा थाने में थाना प्रभारी से सुरक्षा की गुहार लगाता ग्राम बसी का वृद्ध दंपती। - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
दंपती ने हत्यारोपी से जान का खतरा बता सुरक्षा की लगाई गुहार
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। ग्राम बसी निवासी वृद्ध ृदंपती ने जेल से छूटकर आए पुत्र के हत्यारोपी से जान माल का खतरा जता पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
ग्राम बसी में 14 मई 2009 को गांव के ही रहने वाले युवक लाखन ने पड़ोसी युवक रजनीश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक रजनीश के पिता कृष्णपाल ने थाने में आरोपी लाखन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तभी लाखन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बागपत न्यायालय ने मुकदमे की सुनवाई कर उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मई 2016 में बागपत जिला जेल शुरू होने के बाद उसे मेरठ से जिला जेल में शिफ्ट कराया गया था। लाखन के परिजनों ने सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की थी। एक सप्ताह पूर्व न्यायालय ने उसकी आजीवन कारावास की सजा को 10 वर्ष की सजा में बदल दिया। इसके बाद वह जेल से छूट गया। मंगलवार को मृतक रजनीश के वृद्ध माता-पिता थाने में पहुंचे और लाखन से जान माल का खतरा बता पुलिस से सुरक्षा दिलाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार त्यागी ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें