फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारियों ने तेज दौड़ाकर बॉर्डर पार कराई पशुओं से लदी गाड़ी, पुलिसकर्मियों से नोकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लंपी रोग से बचाव के लिए दूसरे राज्यों से पशुओं के आने पर पाबंदी के बावजूद व्यापारियों ने पशुओं से लदी गाड़ी जिले के बॉर्डर में घुसा दी। पुलिस के रोकने पर पशु व्यापारियों की नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

जिले में पशुओं में फैल रहे लंपी रोग से बचाव के लिए पशु पैंठ पर रोक लगा दी गई थी। दूसरे राज्यों से पशुओं के आने पर पाबंदी लगा दी गई थी। जिसका पालन कराने के लिए जिले के सभी बॉर्डर पर पुलिसकर्मी अलर्ट है और हरियाणा व दूसरी जगहों से आने वाले पशुओं से लदी गाड़ियों को वापस भेजा जा रहा है। सोमवार दोपहर हरियाणा से पशु व्यापारी पशुओं से लदी गाड़ी जिले का बॉर्डर पार कर गए। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश भी की, लेकिन पशु व्यापारियों ने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिसकर्मियों ने बाइक से पीछा कर पशुओं से लदी गाड़ी रोकी और वापस भेजने लगे। जिस पर पशु व्यापारी बाइक पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करने लगे। उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पशुओं से लदे वाहनों को बॉर्डर पर रोककर वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें