फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुधरे हालत, टयूबवैलों से पानी लाने को मजबूर है बच्चे

विज्ञापन
बड़ौत के सिनौली गांव में पेयजल टंकी का मोटर खराब होने के बाद टयूबवैल से पानी लाते बच्चे - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सिनौली गांव स्थित पेयजल टंकी के मोटर की मरम्मत बुधवार को भी नहीं हुई। इससे महिलाओं व बच्चों को दूरदराज में लगी ट्यूबवेलों से पेयजल लाना पड़ रहा है। उधर, ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीण प्रदीप पूनिया, विपिन पूनिया, जोगेंद्र, आकाश, दीपक, सुभाष ने बताया कि डेढ़ सप्ताह से अधिक समय से गांव में लगी पेयजल टंकी का मोटर खराब है। इस तरफ बीडीओ, ग्राम प्रधान व सचिव ध्यान नहीं दे रहे हैं। पेयजल टंकी का मोटर खराब होने से लोगों के सामने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि अब बिल ज्यादा न आए, लोगों ने भी घरों से पानी देना बंद कर दिया है। इसके चलते महिलाओं व बच्चों को घर से दूर खेतों में लगी ट्यूबवेलों से पानी भरना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस बाबत बीडीओ ज्योति बाला ने बताया कि उनकी ग्राम प्रधान व सचिव से बातचीत हुई है। जल्द ही मोटर की मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें