फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन

विज्ञापन
बागपत शुगर मिल में छठ पर्व पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिला श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख समृद्धि की मंगलकामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यमुना नदी पर शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन किया गया। महिलाओं ने अपनी बहुओं को आशीर्वाद देकर उनका व्रत खुलवाया। बच्चों के लिए मंगलकामना की। एक-दूसरे को तिलक लगाया। जलेबी और चाय का प्रसाद वितरित किया। शुगर मिल कलोनी में भी छठ पर्व के समापन पर विशेष पूजा अर्चना की गई।
शनिवार को बिहार प्रदेश के रहने वाले शुगर मिल के श्रद्धालु यमुना के पक्का घाट पहुंचे। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर ईश्वर से मंगल कामना की। यमुना के दूसरे किनारे पर हरियाणा की ओर से आए श्रद्धालु ने भी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अपनी बहुओं को आशीर्वाद देकर उनका व्रत खुलवाया। पूजा अर्चना के उपरांत जलेबी व चाय के प्रसाद वितरित किया गया। शुगर मिल कलोनी के मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना कर छठ पर्व का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए पुलिस रही तैनात
बागपत। यमुना घाट पर श्रद्धालुओं को काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस व गोताखोर तैनात रहे। पूजन के दौरान श्रद्धालुओं को यमुना के गहरे पानी में जाने की मनाही रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें