फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस लिपिक को एक साल से तलाश रहे, उसका डीआईओएस कार्यालय तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिस वरिष्ठ लिपिक को पिछले एक साल से शिक्षा विभाग तलाश कर रहा है शासन ने उसका तबादला राजकीय कन्या इंटर कालेज दाहा से डीआईओएस कार्यालय में कर दिया है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कालेज दाहा में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात पंकज जुलाई 2021 से कालेज और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को बिना कोई सूचना दिए गायब चल रहे हैं। वरिष्ठ सहायक के बिना सूचना के गायब होने पर कालेज के प्रधानाचार्य ने उनके मूल पते पर पत्र भेजकर जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
जिस पर उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पत्र भेजकर उनके बिना सूचना के गायब होने के बारे में बताया। अब शासन ने उनका स्थानांतरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कर दिया है, जबकि कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत जयप्रकाश रूहेला का स्थानांतरण राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जोबन सिंह ने बताया कि कॉलेज में तैनात वरिष्ठ लिपिक पिछले एक साल से गायब है। इसके लिए उनके घर पत्र भेजे गए, लेकिन उनका भी कोई जवाब नहीं मिला। इससे पहले भी वह लगभग डेढ़ साल तक कालेज से गायब रह चुके थे। इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें