फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आधी आबादी बोली- पढ़ा-लिखा और विकास को प्राथमिकता देने वाला होना चाहिए चेयरमैन

Mon, 08 May 2023 06:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर चुनाव को लेकर सोमवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नगर की महिलाओं ने नगरपालिका चुनाव को लेकर अपनी-अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि चेयरमैन ऐसा होना चाहिए, जो ईमानदारी से विकास करे। साथ ही नगर की मुख्य समस्याओं को अपनी समस्या मानते हुए उनका तत्काल प्रभाव से निस्तारण करे।

विज्ञापन


ये बोली महिलाएं 
चेयरमैन पढ़ा-लिखा हो और उसमें नेतृत्व का गुण हो, क्योंकि सबको साथ लेकर के ही विकास हो सकता है। बताया कि नगर में नियमित साफ-सफाई न होने के कारण नेहरू रोड, बड़का रोड के अलावा अन्य रस्तों पर दिनभर गंदगी का साम्राज्य व्याप्त रहता है, ऐसे में लोगों को गंदगी से निजात दिलाने वाले प्रत्याशी को ही चेयरमैन चुनना चाहिए। -रेणुका जैन

जो सर्वधर्म का विकास करेगा, वही अच्छा चेयरमैन है। चेयरमैन जुनूनी होना चाहिए, क्योंकि उसे नगर का ईमानदारी से विकास करना है। चेयरमैन आपराधिक प्रवृति वाला न हो। -तनु तोमर
विज्ञापन

नगर में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो आए दिन लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। ऐसे में ऐसा चेयरमैन होना चाहिए, जो नगरवासियों को बंदरों, कुत्तों ओर आवारा पशुओं से निजात दिला सके। -सुनीता जैन।

विज्ञापन

चेयरमैन जमीन से जुड़ा हो, ऐसा न हो कि उनसे मुलाकात ही न हो पाए। चेयरमैन को जनता की परेशानियों का अहसास हो न कि वह एसी में बैठकर शहर की सरकार चलाए। -खुशी जैन

ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव महिलाओं को करना चाहिए, जो नगर में सुरक्षा और महिलाओं की शिक्षा, रोजगार पर काम करे। नगर के चुहुमुंखी विकास में कोई कसर न छोड़े। -रश्मि जौहर

मौजूदा प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। बावजूद इसके अभी और भी कड़े कदम उठाने की जरूरत हैं। नगर में छात्राओं व बेटियों को सुरक्षा का एहसास दिलाने वाला चेयरमैन होना चाहिए। -अमृता।

शहर में सफाई की व्यवस्था को बनाने वाला चेयरमैन होना चाहिए। बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो जाता है, पानी के सुचारू रूप से निकलने की व्यवस्था करने वाला चेयरमैन होना चाहिए।
- शिल्पी जैन

चेयरमैन हर वर्ग के लोगों की बातों को समझे और शहर का भरपूर विकास करे। कचरे के निस्तारण की व्यवस्था करने वाला चेयरमैन होना चाहिए। - शालू।

चेयरमैन में सही और गलत निर्धारित करने की क्षमता होनी चाहिए। साथ ही नगर की मुख्य समस्या को जाने और उनका हल निकाले। -पूजा

चेयरमैन ऐसा हो जो सबकी आवाज को सुने, नगर में ठेले और सब्जी वालों के लिए एक उचित स्थान निर्धारित करने का काम करे। साफ-सफाई पर उचित ध्यान दे। -अंशिका जैन

नगर में शाम के समय लोग मच्छरों से परेशान रहते हैं, इसके लिए नियमित छिड़काव कर लोगों को मच्छरों से निजात दिलाने वाला चेयरमैन होना चाहिए। साथ ही पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था करने वाला होना चाहिए।-स्वाति जैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें