फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पांच हजार रुपये लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में हुई सुनवाई

विज्ञापन
पांच हजार रुपये लेकर मृत्यू प्रमाण पत्र बनाने के मामले में हुई सुनवाई की खबर से संबं​धित फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बसौद गांव में पंचायत सचिव पर पांच हजार रुपये लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की लोकायुक्त में शिकायत होने पर समिति ने शुक्रवार को सुनवाई की और दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी। इस मामले में समिति के अध्यक्ष ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता हबीबुल्ला, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश तिवारी, सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार ने सभी के बयान दर्ज किए।
विकास भवन में आरोप लगाने वाले भाजपा नेता रिंकू गुप्ता, ताराचंद गुप्ता व नरेंद्र कुमार ने जांच समिति के सामने बयान दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि देहरादून के अस्पताल में मौत होने के बाद भी सचिव कुबेर खोखर ने पांच हजार रुपये लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र यहां से जारी कर दिया था। यहां वह प्रमाण पत्र नहीं मान्य हुआ तो तब देहरादून से दूसरा प्रमाण पत्र बनवाना पड़ा। इस मामले में लोकायुक्त में सभी सबूत के साथ शिकायत की गई थी और वहां शिकायत के बाद जांच के लिए समिति गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां बसौद के लोगों का पक्ष सुनने के बाद सचिव कुबेर खोखर को बुलाया। सचिव ने लगाए आरोप गलत बताए और कहा कि किसी भी तरह की रिश्वत नहीं ली गई है। जांच अधिकारी हबीबुल्ला ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए और जल्द ही रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें