फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला जेल की 660 से बढ़ाकर 924 की गई बंदी रखने की क्षमता

Sat, 18 May 2024 04:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। जिला जेल की मार्डन जेल मैन्युअल के अनुसार क्षमता बढ़ाई गई है। जेल के वर्ष 2016 में शुरू होने से अब तक 660 बंदियों की क्षमता थी। लेकिन अब क्षमता 660 से बढ़ाकर 924 कर दी गई है। जेल में वर्तमान में 791 बंदी बंद है।
विज्ञापन

अब्दुलपुर स्थित जिला जेल की शुरूआत वर्ष 2016 में हुई थी और इसकी 660 बंदियों की क्षमता थी। इस। जेल के शुरू होने के कुछ वर्ष बाद वहां क्षमता से अधिक बंदी हो गए थे। इस कारण बंदियों को रहन सहन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब जिला जेल की मार्डन जेल मैन्युअल के अनुसार क्षमता बढाई गई है। पहले कारागार में प्रति बंदी औसत क्षेत्रफल 5.176 वर्ग मीटर था। अब वर्तमान में मार्डन जेल मैन्युअल के अनुसार प्रति बंदी औसत क्षेत्रफल 3.71 वर्ग मीटर होने के कारण कारागार की बंदी क्षमता 660 से बढाकर 924 हो गई है। जेलर जितेंद्र कश्यप ने बताया कि कारागार में बंदी क्षेत्रफल के आधार पर क्षमता बढाई गई है। उनके अनुसार वर्तमान में जेल में 791 बंदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें