संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा के बराबर वाले रास्ते से निकलने वाले वाहनों से टोल वसूलने के लिए लगा कैमरा हटा लिया गया। इस पर आसपास के गांव के लोगों और वाहन चालकों ने आपत्ति दर्ज कराई थी।
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी गांव के पास बने टोल प्लाजा के पास से एक मार्ग हबीबपुर नंगला गांव जाता है। बहुत से वाहन चालक इस मार्ग को टोल बचाने के लिए प्रयोग करते हैं। इसको लेकर टोलकर्मियों ने इस मार्ग से निकलने वाले वाहनों का टोल काटने के लिए महिला शौचालय पर कैमरा लगा दिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर टोलकर्मी वाहनों का नंबर देखकर टोल काट देते हैं। अवैध तरीके से टोल वसूली पर वाहन चालक विक्रांत, संजय, विकास आदि ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर कैमरा हटाने की मांग की थी। इसके बाद महिला शौचालय में लगा कैमरा हटा दिया गया।