फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होकर फिर शुरू न हुई खेकड़ा से मेरठ के लिए बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद होकर फिर शुरू न हुई खेकड़ा से मेरठ के लिए बस
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा से मेरठ के लिए चलने वाली सीधी बस सेवा एक बार बंद होने के बाद फिर शुरू नहीं हो सकी। नगरवासियों ने उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का निदान कराए जाने की मांग की है।
खेकड़ा नगर में रेलवे रोड पर कोतवाली के पास बस स्टॉप बना हुआ है। वहां से मेरठ के लिए दिन भर प्रति घंटे सीधी बस चलती थी। वाया ढिकौली, पिलाना के रास्ते बागपत अड्डे तक आवागमन का सरल साधन थीं। लेकिन बस सेवा पिछले पांच वर्ष से बंद पड़ी है। सीधी बस न होने के कारण यात्रियों को मेरठ जाने के लिए पहले बागपत जाना पड़ता है और करीब 13 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने के बाद मेरठ के लिए बस पकड़नी पड़ती है। लोग लगातार मेरठ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कराने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरवासी तरुण गुप्ता, मधुर अग्रवाल, रामनिवास वर्मा आदि का कहना है कि बागपत जनपद बनने के बाद भी मेरठ की उपयोगिता कम नहीं हुई है। पूर्व में खेकड़ा के भी जिला मुख्यालय रहे मेरठ में खेकड़ा क्षेत्र के परिवारों की रिश्तेदारियां भी बहुत अधिक हैं। आज भी कमिश्नरी मेरठ ही है और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध खेकड़ा क्षेत्र के दर्जन भर महाविद्यालयों के छात्रों को प्रवेश पत्र, अंक तालिका आदि कार्यों के लिए लगातार मेरठ जाना पड़ता है। किताबें, खेलकूद का सामान लाने के लिए दुकानदारों को मेरठ के बाजारों से माल उठाना होता है। ऐसे में बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्दी ही नगरवासियों की समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें