रटौल लहचोड़ा गांव में मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे बुर्जुग को सांड़ ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सांड़ पिछले एक माह में कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर चुका है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सांड को पकड़वाने की मांग की।
गांव के रघुनन्दन शर्मा शनिवार को मंदिर से पूजा कर वापस लौट रहे थे, तभी पीछे से सांड़ ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल को खेकड़ा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सांड़ पिछले एक माह में रमेश कली, प्रेमकांत, अनीस, प्रीति, प्रेमशंकर, सोनात को टक्कर मारकर घायल कर चुका है। शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सांड़ को पकड़वाने की मांग की। इस मौके पर भाकियू महासचिव शिवदत्त शर्मा, नरेश, ब्रजभूषण, पप्पू, शशिकांत, बिल्लू मौजूद रहे।