फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के पांडाल में धुएं से दूल्हा-दुल्हन रहे परेशान, लोग सांस नहीं आने पर बाहर भागे

विज्ञापन
पंडित जी अभी रूक जाओ आंखों में धुआं लग रहा है: बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच में आयोजित मुख्यमंत्र - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- धुआं फैलने से मची अफरा-तफरी, दूल्हा-दुल्हन के साथ ही परिजनों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कलक्ट्रेट के लोकमंच पर कार्यक्रम में 116 जोड़ों की कराई शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के पांडाल में दूल्हा-दुल्हन के फेरों के दौरान धुआं फैलने से अव्यवस्था हो गई। पांडाल में सांस लेने की दिक्कत होने पर दूल्हा-दुल्हन के परिजन बाहर की ओर भागे। धुआं कुछ कम होने पर ही अंदर गए। इन्हीं अव्यवस्थाओं के बीच कलक्ट्रेट के लोकमंच में आयोजित कार्यक्रम में 116 जोड़ों की शादी कराई गई।
कलक्ट्रेट के लोकमंच में शुक्रवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पंडितों ने मंत्रोच्चारण से शादी कराई और मुस्लिम जोड़ों का मौलवियों ने निकाह कराया। जोड़ों के साथ काफी लोग पहुंच गए थे, जिससे पंडाल में भीड़ हो गई। हवन कुंड में आग जलाई गई तो धुआं उठने लगा। धुआं बाहर नहीं निकलने से अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा-दुल्हन और वहां मौजूद अन्य लोगों को आंखों में जलन के साथ ही सांस लेने में समस्या होने लगी। दूल्हा-दुल्हन ने मुंह पर कपड़ा रखकर खुद को बचाया तो परिजन बाहर की ओर भागे। इससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बाद में टेंट के पर्दे हटाने के बाद धुआं निकाला गया।
विज्ञापन

दक्षिणा मांगने पर हंगामा
बड़ौत ब्लाक के शेरपुर लुहारा गांव से आए जोड़े से शादी संपन्न कराने के बाद पंडित ने दक्षिणा की मांग कर दी। इस पर वर-वधू पक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया। अधिकारियों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। जिला समाज कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा ने मंच से ही दक्षिणा न मांगने की अपील की।
शादी के बंधन में बंधे 116 जोड़े, मंत्री ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शुक्रवार को 116 जोड़ें शादी के बंधन में बंधे। 90 हिंदू और 26 मुस्लिम जोड़ों की शादी कराई गई। शादी में शासन की तरफ से 51-51 हजार रुपये खर्च किए गए। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सांसद डा. सत्यपाल सिंह, विधायक योगेश धामा, डीएम राजकमल यादव सहित आला अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मंत्री सुरेश खन्ना ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
वन विभाग ने भेंट किए पौधे
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए डीएफओ हेमंत कुमार सेठ ने नवविवाहित जोड़ों को औषधीय और फलदार पौधे भेंट किए। डीएफओ ने बेटियों से ससुराल में जाकर पौधा रोपण करने और उसकी देखरेख करने की अपील की।
विज्ञापन

विवाह कार्यक्रम में धुआं फैल गया था। टेंट के पर्दे खुलवाकर धुआं बाहर निकाला गया। इसके बाद सकुशल कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी नवविवाहित वर-वधू को सामान दिया गया। - तुलिका शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बागपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें