फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता महिला का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। रहतना गांव से तीन दिन पहले लापता हुई महिला का शव सोमवार की सुबह जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

रहतना गांव निवासी भीमसैन ने बताया कि उसकी पत्नी प्रमिला (55वर्ष) 19 अगस्त की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसको तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं लगा तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उसका शव सोमवार की सुबह जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। भीमसैन ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। उधर थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। मृतका के परिवार वालों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।
राजकीय बीज भंडार में तोड़फोड़
छपरौली। कस्बे के राजकीय बीज भंडार में तैनात एडीओ कृषि महेश कुमार खोखर ने थाने में तहरीर में बताया कि शनिवार को कार्यालय बंद कर चले गए थे। सोमवार की सुबह ड्यूटी पर आए तो कार्यालय की खिड़की टूटी मिली और सभी फाइलें इधर उधर बिखरी मिली। एडीओ ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उधर थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें