फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर बैठी महिला की गोद से उछलकर सड़क पर गिरने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर बैठी महिला की गोद से उछलकर सड़क पर गिरने से बच्चे की मौत
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। सहवानपुर गांव से ट्रैक्टर पर सवार होकर सुराना जाहर पीर पर पूजा करने जा रही महिला की गोद से उछलकर तीन वर्षीय बच्चा सड़क पर जा गिरा। जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
सहवानपुर गांव का रहने वाला राजू परिवार के साथ सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सुराना गांव स्थित बाबा जाहर पीर पर प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। ट्रैक्टर पर उसकी पत्नी अपने बेटे मोहन (3 वर्ष) को गोद में लेकर बैठी थी, जबकि गांव की 10-12 महिलाएं ट्राली में बैठी हुई थी। जैसे ही वह चमरावल गांव के पास पहुंचे तो एक पहिया गड्ढे में आने से ट्रैक्टर में झटका लगा। जिससे ट्रैक्टर में बैठी राजू की पत्नी की गोद से उसका तीन वर्षीय बेटा मोहन उछलकर सड़क पर गिर गया। जिसे उठाकर वह तुरंत ही नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत होने से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद परिवार वाले शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलटी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के बाहर बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। जिसमें ई-रिक्शा पलट गई और उसमे सवार निवाड़ा निवासी शराफत व अहमद घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें