फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के जंगल में मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर के जंगल में मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। बिहार राज्य से काम करने आए मजदूर का शव बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के जंगल में पड़ा मिला है। गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे गला घोंट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिहार के सरारनी गांव थाना ताराबारा जनपद अररिया निवासी अकबर (30) पुत्र जुम्मन अपने भाई उल्फत के साथ खेकड़ा में रहकर राजमिस्त्री के साथ काम करता था। बुधवार की सुबह वह फिरोजपुर में मजदूरी करने गया था। बृहस्पतिवार की सुबह फिरोजपुर निवासी पवन पुत्र दल्ले राम के खेत में उसका शव पड़ा मिला। गले पर काले निशान थे। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने शव को कब्जे में लिया। उसकी जेब से मोबाइल मिला। इसमें मिले नंबर पर उसके भाई उल्फत को सूचना दी। उल्फत ने बताया की अकबर को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। संभवत: बुधवार शाम उसे दौरा पड़ा होगा। इसी से उसकी मौत हुई होगी। उसने कानूनी कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगाकर शव को बगैर पोस्टमार्टम के उन्हें सौंपने की बात कही। मगर, कोतवाली प्रभारी ने बगैर पोस्टमार्टम के शव देने से इंकार कर दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अकबर की मौत मिर्गी के दौरे से हुई है या किसी ने उसकी हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें