बड़ौत। बड़ौली गांव से ट्योढी जा रहे बाइक सवार से बदमाश ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। पुलिस पीछा कर बदमाश को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि ट्योढी गांव निवासी सहदेव उर्फ मोनू पुत्र रघुवीर किसी काम से शनिवार रात बड़ौली आया हुआ था। काम पूरा कर जब वह वापस लौटने लगा तो एक बदमाश ने तमंचे से आतंकित करते हुए बाइक लूट की। तभी गश्त कर रही पुलिस शोर सुनकर उधर पहुंची तो आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी मोहित उर्फ रोनित बड़ौली गांव का रहने वाला है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गत दिनों बाम गांव में एक मकान में हुई चोरी के मामले में हासिम पुत्र फुरकान को गिरफ्तार किया है। उसे चोरी की गई पाजेब भी बरामद की गई है।