फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में लालटेन लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को किया तलाश

विज्ञापन
बागपत : खेकड़ा के पास गड्ढो में तब्दील हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को दिन में लालटेन लेकर तलाशता खे? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला रामपुर के रहने वाले समाजसेवी सुभाष कश्यप ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के खेकड़ा से लोनी के हिस्से की जर्जर हालत को अनोखे तरीके से उठाया है। उन्होंने एक हाथ में पीएम मोदी के चेहरे का मुखौटा और दूसरे हाथ में लालटेन लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे 709 बी की तलाश की। हाईवे पर बने गहरे गड्ढों को दिखाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक बन रहे मार्ग निर्माण के चलते खेकड़ा पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से लोनी तक का मार्ग दो वर्ष से अधिक समय से गड्ढों में तब्दील बना हुआ है।
निर्माणाधीन सीगल कंपनी मार्ग के दोनो ओर आवागमन के लिए मार्ग देने के नियम का उल्लंघन कर रही है। हालात ये है कि जितना टाइम शामली से खेकड़ा तक आने जाने में लगता है, उतना ही खेकड़ा से लोनी तक जाने में लग रहा है।
विज्ञापन

इससे हाईवे से आने जाने वाले लोगों के समय की बर्बादी तो हो ही रही है। साथ ही धूल के गुबार और गड्ढों से हो रही दुर्घटनाओं में लोग घायल भी हो रहे हैं। रोजाना दिल्ली और गाजियाबाद ड्यूटी पर जाने वाले लोग नारकीय जीवन जैसी यात्रा कर रहे हैं। सुभाष ने पीएम मोदी से तत्काल मार्ग को बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें