फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराबरी पर छूटी सबसे बड़ी कुश्ती

Mon, 23 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
विज्ञापन
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव में आयोजित साप्ताहिक दंगल में मोनू छपरौली और उत्तम तवेला गढ़ी के बीच हुई सबसे बड़ी कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल देखने के लिए क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन


 गांव में दंगल का उद्घाटन सतेंद्र तुगाना ने पहलवानों के हाथ मिलवा कर किया। दंगल में बागपत, दिल्ली, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ आदि शहरों के पहलवानों ने भाग
लिया। इसमें सबसे बड़ी 2500 रुपये की कुश्ती मोनू छपरौली और उत्तम तवेला गढ़ी के बीच हुई।

जो बराबरी पर छूटी। दंगल में राहुल छपरौली, शाकिर बोपुरा, सुमित दाहा, गय्यूर बासौली, तालिब असारा, फिरोज कैराना, भूरा गंगेरू, मोहित कुरड़ी, मोहसिन सिक्का, विनीत दाहा, आशू बिजरौल, सलमान लोनी आदि पहलवानों ने कुश्ती जीती।
विज्ञापन


दंगल देखने के लिए क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने देर शाम तक दंगल का आनंद उठाया। दंगल में रेफरी राजपाल खलीफा टीकरी और प्रमोद निरपुड़ा रहे। संचालन मास्टर राम कुमार ने किया। इसमें वीरेंद्र, ओमवीर खलीफा, राजेंद्र राणा, महीपाल, यशपाल, हरदन, हरबीर आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें