फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाया जाए : नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
- देशखाप चौधरी सुखवीर सिंह की पुण्यतिथि पर यज्ञ और गोष्ठी हुई
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान में बुधवार को देशखाप चौधरी सुखवीर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई, जहां भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाया जाए। मुहिम में अधिक संख्या में लोगों से जुड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। इसलिए मुहिम को मजबूती दी जाए। नशे की तरफ युवा ज्यादा दौड़ रहे हैं, जिन्हें नशे से दूर किया जाए, जिसमें समाज के लोगों को जागरूक होना चाहिए। नशा समाज और परिवार दोनों को खोखला कर रहा है। समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। वहीं थांबा चौधरी जयपाल सिंह ने कहा कि देशखाप चौधरी सुखवीर सिंह ने अपने जीवन में समाज को एकजुट रखने और सामाजिक कर्तव्यों के निर्वहन का मार्ग दिखाया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही मजबूत और संस्कारवान समाज का निर्माण संभव है। सामाजिक एकता, शिक्षा को बढ़ावा देने व नशे के खिलाफ जागरूक कार्यक्रम चलाते रहना चाहिए। इनके अलावा चौधरी यशपाल सिंह, ओमवीर तोमर, सुभाष पहलवान आदि ने विचार रखे। गोष्ठी से पूर्व वहां यज्ञ किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने आहुति देकर देशखाप चौधरी की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर चौरासी चौधरी सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र चौधरी, राजेंद्र प्रधान, विवेक चौहान, साहब सिंह, विनय तोमर, मास्टर सुरेश राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें