फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शूटिंग में स्वर्ण सहित तीन पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई थी चैंपियनशिप, फूल माला पहनाकर सम्मानित किया
विज्ञापन

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पकद जीतकर लौटे खिलाड़ी शूटर अभय धामा का बिनौली राइफल क्लब में पहुंचने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कोच सचिन कौशिक ने बताया कि बिनौली राइफल क्लब के शूटर अभय धामा ने दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 11 दिसंबर से चली नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। वहां दस मीटर एयर पिस्टल सब यूथ मैन स्पर्धा में रजत पदक, जूनियर सिविलियन व्यक्तिगत मैन स्पर्धा में कांस्य पदक, जूनियर सिविलियन मैन की टीम स्पर्धा में बड़ौत के हिमांशु राणा, बागपत के पंकज के साथ स्वर्ण पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया था। खिलाड़ी का मंगलवार को राइफल क्लब में पहुंचने पर स्वागत किया गया। साथ ही ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मास्टर अमित धामा, गगन धामा, उदित, अनमोल, अर्पित, भावी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें