फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के धनुर्धरों ने हापुड़ में साधे अचूक निशाने

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हापुड़ मेें संपन्न हुई नौवीं उत्तर प्रदेश सीनियर, जूनियर व सब जूनियर और पैरा पुरुष और महिला राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। दमदार प्रदर्शन के बल पर विधि चौहान और ज्योति सिंह का चयन अमरावती महाराष्ट्र में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। शुक्रवार को गांव तुगाना में इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कोच भारत कुमार ने बताया कि हापुड़ में 19 फरवरी से 25 फरवरी तक यह चैंपियनशिप हुई। इसमें तुगाना गांव के खिलाड़ी अनुज कुमार ने सीनियर इंडियन राउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक, सीनियर इंडियन राउंड इंडिविजुअल फाइट में कांस्य पदक, शिखा चौहान ने सब जूनियर इंडियन राउंड इंडिविजुअल फाइट में रजत पदक, सब जूनियर इंडियन राउंड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक, ज्योति सिंह ने सब जूनियर इंडियन राउंड इंडिविजुअल फाइट में कांस्य पदक व सब जूनियर इंडियन राउंड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
ज्योति ने सब जूनियर इंडियन राउंड 20 मीटर शूटिंग में कांस्य पदक जीता। विधि चौहान ने जूनियर कंपाउंड मिक्स टीम में रजत, सब जूनियर कंपाउंड इंडिविजुअल फाइट में रजत, सब जूनियर कंपाउंड ओवरऑल रैंकिंग में भी रजत और सब जूनियर कंपाउंड मिक्स टीम में स्वर्ण पदक जीता। दमदार प्रदर्शन के बल पर विधि चौहान और ज्योति सिंह का चयन अमरावती महाराष्ट्र में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ। एकात्म मानववाद विचार क्रांति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शोकेंद्राचार्य व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खुशीराम और मदनपाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें