दोघट। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कोच कुलदीप वेदवान ने कहा कि बागपत के तीरंदाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना लौहा मनवाया है। अब क्षेत्रवासियों की तमन्ना है कि यहां के तीरंदाज ओलंपिक में भी पदक जीतकर नाम रोशन करें।
वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा टीकरी में बृहस्पतिवार को पहुंचे कोच कुलदीप वेदवान ने तीरंदाजों के साथ अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि एकेडमी से काफी संख्या में खिलाड़ी नेशनल स्तर तक पहुंच चुके है। अब उनकी तमन्ना है कि आने वाले ओलंपिक में बागपत के खिलाड़ी पदक जीतकर आए है। इससे जिले, प्रदेश व देश का नाम वेदवान आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ी रोशन होगा। उन्होंने खिलाड़ियों को तीरंदाजी के टिप्स दिए। इस मौके पर अतेंद्र वेदवान, दीपक वेदवान, सचिन वेदवान, रवि वेदवान, प्रेरित वेदवान, अर्जुन वेदवान, सन्नी राणा, शुभम कुमार, रोहित आदि उपस्थित रहे।