दोघट (बागपत)। हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी की ओर से आर्चरी एकेडमी तुगाना में मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया। बालक और बालिका वर्ग में बागपत के तीरंदाज अव्वल रहे। प्रतियोगिता में गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया।
उद्घाटन प्रधानाचार्य वीरेंद्र वर्मा, खेल शिक्षक विपिन राठी ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में बागपत का दिपांशु प्रथम, मेरठ का विपुल दूसरे, आकाश तीसरे और कार्तिक चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बागपत की आरती प्रथम स्थान पर रही। अंडर-19 बालक वर्ग की रिर्कव राउंड में बागपत का आर्यन पहले, बुलंदशहर का हर्ष कुमार दूसरे, मेरठ का शुभम तीसरे और बालिका वर्ग में गाजियाबाद की स्वाति पहले और कीर्तिका दूसरे स्थान पर रही।
बालक वर्ग की कंपाउंड राउंड में बागपत का रवि वेदवान पहले और गाजियाबाद का सलमान दूसरे स्थान पर और बालिका वर्ग में गाजियाबाद की स्नेहा प्रथम स्थान पर रही। अंडर-14 इंडियन राउंड बालक वर्ग में बागपत का सूरज प्रथम, वंश वेदवान दूसरे, हर्ष वेदवान तीसरे स्थान पर रहा।
बालिका वर्ग में मेरठ की भूमि पहले स्थान पर रही। अंडर-17 इंडियन बालक वर्ग में बागपत का विशू पहले, मनीष दूसरे और जयकुमार तीसरे स्थान पर, बालिका वर्ग में बागपत की शिक्षा पहले, ज्योति दूसरे और जिया तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-17 की रिर्कव बालक वर्ग में बागपत का प्रियांश पहले और तनीष राणा दूसरे, बालिका वर्ग में बागपत की निकिता पहले और गाजियाबाद की अंजली दूसरे स्थान पर रही। कंपाउंड राउंड वर्ग में गौतमबुद्धनगर के दीपक प्रथम व मेरठ का प्रशांत दूसरे और बालिका वर्ग में गाजियाबाद की अंजलि प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता में पीटीआई कुलदीप सिंह, पीटीआई प्रदीप कुमार, पीटीआई जितेंद्र सहरावत, पीटीआई शिवकुमार शर्मा, पीटीआई दिनेश जैन, पीटीआई विक्रम सिंह, तीरंदाजी कोच भरत कुमार, विकास कुमार मौजूद रहे।