दोघट। क्षेत्र के एक गांव में कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी किशोर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने 18 जुलाई को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पोती कक्षा तीन की छात्रा है, जो गांव के ही एक स्कूल में ट्यूशन पढ़ने गई थी। तभी स्कूल संचालक के बेटे ने उसकी पोती के साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को आरोपी किशोर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। संवाद