संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पिलाना गांव में बुजुर्ग किसान भाइयों पर हमला करने के आरोपियों का सिंघावली अहीर पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। इससे क्षुब्ध किसान भाइयों ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
पिलाना गांव के शिव कुमार त्यागी ने बताया कि चार अप्रैल को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की। इसकी शिकायत पुलिस से करने से क्षुब्ध होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके भाई सुबोध और सुशील पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। आरोप लगाया कि सिंघावली अहीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया।