बागपत के जाट भवन में साक्षी सीरियल के लिए प्रस्तुति देते बड़ौत के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘साक्षी’ का शहर के जाट भवन में ऑडिशन हुआ, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीरियल के डॉयरेक्टर ने काबिलियत के अनुसार 12 टैलेंटेड बच्चों का चयन किया।
रविवार को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित जाट भवन में टीवी सीरियल ‘साक्षी’ का ऑडिशन हुअ, जिसमें बच्चों ने डांसिंग, सीरियल के डायलॉग और मॉडलिंग को डॉयरेक्टर और आयोजकों के सामने प्रस्तुत किया। ऑडिशन में जिले भर से सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजक सत्यम भारद्वाज ने बताया कि साक्षी सीरियल अप्रैल में टीवी चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होगा।
जिसमें कलाकारों के लिए ऑडिशन लिया जा रहे है। दिल्ली से आए सीरियल के डॉयरेक्टर राजीव चक्रवर्ती, निकेता, दीपेश ने बच्चों के हुनर को परखा। सत्यम ने बताया कि रिधि जैन, एंजेल, अंकित, देव, प्रियंका वर्मा, अन्नू, आशीष, सतेंद्र, मुकुल, नवयुग का चयन सीरियल के लिए हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिनव प्रताप सिंह और साबिर मिर्जा का सहयोग रहा।