फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सत्र शुरू होते ही पाठ्य पुस्तकों का वितरण होगा

Sun, 11 Feb 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय स्कूलों में इस बार छात्रों को पुरानी किताबों से पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। स्कूलों में सत्र शुरु होते ही पाठ्य पुस्तकों को वितरण कराया जाएगा। नए शैक्षिक सत्र में किताब वितरण की तैयारी मार्च में ही पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। नए सत्र में छात्रों को सत्र शुरू होते ही नई पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए शासन से जिले के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का पाठ्य पुस्तकों के लिए ब्यौरा मांगा गया था। जिला स्तर पर बच्चों को किताबों के वितरण के लिए ब्लॉक अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जा चुकी है। विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक के छात्रों के लिए एनसीईआरटी की किताबों को लागू किया जाएगा।
- 530 विद्यालयों में 70 हजार छात्र हैं पंजीकृत
जिले में 530 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय है। इन विद्यालयों में 70 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को एक अप्रैल को किताबें उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर से मार्च आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

- वर्जन- इस बार सत्र शुरु होते ही छात्र-छात्राओं को नई किताबें उपलब्ध कराई जाएगी। शासन को छात्र संख्या और पाठ्य पुस्तकों की डिमांड भेज दी गई है। शासन स्तर से मार्च में किताबों की आपूर्ति कराई जाएगी। -धर्मेंद्र यादव, जिला समन्वयक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें