फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी पेपर लीक मामले के आरोपी की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। टीईटी पेपर लीक मामले में एक आरोपी की कोर्ट से जमानत निरस्त कर दी है। जबकि उसके साथी की जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील पंवार ने बताया कि एसटीएफ के निरीक्षक सुनील कुमार ने बीती 29 नवंबर को बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके अनुसार उनको पता चला था कि जेवी कॉलेज के समीप दुकान करने वाला युवक प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराता है। वह मोटी रकम वसूल करता है। वह उस दुकान पर पहुंचे तो वहां से छछरपुर गांव के युवक राहुल को गिरफ्तार किया था। उससे टीईटी पेपर के सेट मिले, जबकि उसका साथी किरठल निवासी फिरोज भाग गया था। राहुल को तभी जेल भेज दिया गया था। फिरोज उसके कुछ दिन बाद पकड़ा गया था, तभी से दोनों जेल में बंद है। डीजीसी सुनील पंवार के अनुसार दोनों की जमानत याचिका डाली गई थी। जिनमें राहुल की पहले ही याचिका खारिज कर दी गई थी और अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार की कोर्ट ने फिरोज की जमानत याचिका भी खारिज कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें