हीमोग्लोबिन जांच रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
ये होनी चाहिए हीमोग्लोबिन की मात्रा
मैनावती अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा दिनेश बंसल का कहना है कि पुरुषों में हीमोग्लोबिन का स्तर 12 से 15.5 ग्राम तक होना चाहिए और महिलाओं के शरीर में 12.0 से 15.0 ग्राम मात्रा होनी चाहिए। कम या अधिक बीमारी के संकेत हैं।
ये बोले सीएमओ
इस संबंध में जब सीएमओ डा दिनेश कुमार का कहना है कि यदि ऐसी रिपोर्ट आई है तो मामला गंभीर है। निजी लैब में हुए टेस्ट रिपोर्ट में इस प्रकार भिन्नता मरीज के उपचार को प्रभावित कर सकती है और कई बार लापरवाही से मरीज की जान पर खतरा तक बन जाता है। बताया कि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: जाको राखे साईंया: मेरठ के दिव्यांश ने मौत को दी मात, शरीर को रौंदती चली गई कार, उछालकर 10 मीटर तक घसीटा
हीमोग्लोबिन जांच रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट सटीक होने का दावा कर रहे लैब संचालक
गांधी रोड स्थित डॉ. लाल पैथलैब में सुरेंद्र की हीमोग्लोबिन जांच 16.60 आई। इस संबंध में लैब में काम करने वाले दीपक ने बताया कि हर मशीनों की अपनी अलग-अलग वूैल्य होती है। हम जांच मेरठ व दिल्ली कराते हैं। हमारी लैब में हुई जांच बिल्कुल सही है। इसलिए मरीज को घबराने की जरूरत नहीं है।
रिपोर्ट सही है मरीज ज्यादा पानी पीएं
डॉ. शशिकांत शर्मा पैथोलॉजी में स्वयं की जाती है। मरीज की हीमोग्लोबिन जांच रिपोर्ट 17.1 आई है। इस संबंध में लैब से जुडे़ डॉ. आशुतोष का कहना है कि हीमोग्लोबिन की 16.6 व 17.1 में ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों लगभग समान हैं। हमारी रिपोर्ट बिल्कुल सही है। उन्होंने मरीज सुरेंद्र को अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है।
जांच में कोई कमी नहीं
पैथ काइंड पैथोलॉजी में सुरेंद्र की हीमोग्लोबिन जांच 18.2 आई। इस संबंध में पैथ काइंड के बड़ौत स्थित कलेक्शन सेंटर से जुड़े सचिन का कहना है कि हम नमूनों की जांच मेरठ कराते हैं। सुरेंद्र का सैंपल दो बार मशीन में रन कराया, लेकिन दोनों बार 18.2 आया है। यदि फिर भी मरीज को कोई दिक्कत है, तो वह दोबारा से हमारे यहां जांच करा सकता है।