फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों का आतंक, पुलिसकर्मी सहित छह पर किया हमला

विज्ञापन
रटौल गांव में घुमते बंदरों का झुंड - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रटौल के ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। रटौल गांव में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। रविवार को बंदरों ने हमला कर एक पुलिसकर्मी सहित छह लोगों को घायल कर दिया। घायलों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन से ग्रामीणों को बंदरों से निजात दिलाने की मांग की।
रविवार को बंदरों के झुंड ने घर की छत पर सो रहे महफूज पुत्र रफीक, नवाब पुत्र नन्ने, वकार पुत्र इंतजार, इरफान पुत्र कलवा, आतिफ पुत्र एहतेशाम के अलावा गांव की पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार गौड़ पर हमला कर दिया। सभी घायलों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। बंदरों के हमले से ग्रामीण भयभीत हैं। लोगों ने अपनी छतों व घर से बाहर जाना छोड़ दिया है। ग्रामीण चौधरी निजारत, नाजिम बेग, दानिश, राशिद, नईम, यूनुस ने कहा कई बार उच्च अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान के पति डॉ. जाकिर हसन और जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर का कहना है कि बंदरों को पकड़वाने के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैबीज के इंजेक्शन के लिए उठानी पड़ रही परेशानी
चांदीनगर। प्रशासन ने कोरोना महामारी फैलने के बाद खेकड़ा सीएचसी को कोविड अस्पताल बना दिया है। इससे बंदरों से घायल हुए ग्रामीणों को रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए पिलाना सीएचसी जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इंजेक्शन की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें