फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाकियू अंबावता के धरनास्थल पर टेंट में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल (बागपत)। घिटौरा गांव में यूपीएसआईडीसी के खिलाफ चल रहे भाकियू अंबावता के अनिश्चितकालीन धरने के टेंट में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने इस पर रोष जताया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर कमिश्नरी का घेराव करने के साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान ने बताया कि घिटौरा में जमीन अधिग्रहण के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। शनिवार रात किसी ने टेंट में आग लगा दी, जिससे टेंट और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। सुबह होने पर उन्हें आग की जानकारी मिली। इसकी सूचना लोनी पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद धौली प्याऊ कार्यकर्ताओं की बैठक में मनोज प्रधान ने कहा कि आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी नहीं हुई तो भाकियू अंबावता के कार्यकर्ता कमिश्नरी का घेराव करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर अमित कसाना, अनिल चौधरी, विकास, मस्तराम, अंकित, प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहलवानों के धरने को समर्थन देने का निर्णय
भाकियू अंबावता की बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान ने कहा कि जल्द ही भाकियू अंबावता के कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर धरने में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें