फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। ललियाना गांव में एक विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पिता ने ससुरालियों पर दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बागपत के पुराने कस्बे में रहने वाले जयकिशन ने बताया कि उनकी बेटी रेनू की शादी चार साल पहले ललियाना निवासी मुकेश के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक और 50 हजार रुपये की मांग को लेकर रेनू के साथ मारपीट करते थे। सामाजिक तौर पर समझौता होने पर बेटी को ससुराल भेजा तो एक बार महिला थाने में भी समझौता हुआ था।
आरोप लगाया कि छह मई को रेनू के साथ मारपीट की गई और रविवार को रेनू की गला दबाकर हत्या करने के बाद फंदे पर शव लटका दिया गया। सूचना मिलने पर सीओ प्रीता सिंह ने मौका-मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति मुकेश, ससुर जयप्रकाश और सास राजबाला के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें