फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर और रोशनगढ़ के बीच जलनिकासी को लेकर तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। दौलतपुर के ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की चारदीवारी करने के लिए तालाब में मिट्टी डालकर रोशनगढ़ गांव के पानी की निकासी रोक दी। इससे गांव के रास्तों पर जलभराव हो गया है। मामला गरमाया तो बृहस्पतिवार को समस्या का समाधान कराने के लिए ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

दौलतपुर का कब्रिस्तान और रोशनगढ़ गांव का श्मशान एक ही स्थान पर है। दोनों गांवों के बीच जमीन को लेकर कई बार संघर्ष हो चुका। इसे लेकर तनाव भी है। छह माह पूर्व राजस्व विभाग ने ग्रामीणों की सहमति पर जमीन का बंटवारा करा दिया था। दस दिन पूर्व दौलतपुर के ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की चारदीवारी कराने के लिए तालाब की भूमि पर मिट्टी डालकर रोशनगढ़ गांव के पानी की निकासी रोक दी। इसे लेकर मामला फिर गरमा गया। बृहस्पतिवार को गांव की पाठशाला में रोशनगढ़ के ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें डीएम से शिकायत कर समस्या का समाधान कराने का निर्णय लिया गया। पंचायत में हाजी नाजिम, मोहन सिंघल, हाजी जमील, अमित, अमरीश, संजय, सतबीर, नफीस, इलियास, नबाब, आमिर, दीपक, बिरजू, सोनू कश्यप, सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें