फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में इकनॉमिक कॉरिडोर की प्रथम व चतुर्थ चरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एनएचएआई के चेयरमैन सुखवीर सिंह संधु से की मुलाकात
विज्ञापन

जल्द ही भूमि पूजन कर शुरू कराया जाएगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। इकनॉमिक कॉरिडोर की यूपी के प्रथम व चतुर्थ चरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। दोनों चरण का टेंडर कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। प्रथम चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से बागपत की सीमा में निर्माण होगा। चतुर्थ चरण में सहारनपुर क्षेत्र में काम होगा। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि इकनॉमिक कॉरिडोर के कार्य में तेजी के लिए वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एनएचएआई के चेयरमैन सुखवीर सिंह संधु से मिले थे। बताया कि इस प्रोजेक्ट को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी निगरानी सीधे मंत्रालय से की जा रही है। तीसरे और चौथे चरण की टेंडर प्रक्रिया अभी बाकी है। इसके अंतर्गत शामली और मुजफ्फरनगर व बागपत के कुछ हिस्से में निर्माण होगा।
देहरादून की दूरी 68 किमी कम हो जाएगी
अभी दिल्ली से देहरादून की दूरी करीब 235 किमी है। इकनॉमिक कॉरिडोर के बन जाने के बाद यह दूरी 68 किमी कम हो जाएगी। बागपत से आगे यह ग्रीन एक्सप्रेस-वे होगा। इकनॉमिक कॉरिडोर तैयार होने पर दो घंटे में देहरादून पहुंचा जा सकेगा। समय की बचत और दूसरी कम करने के साथ ही एक्सप्रेस-वे को आर्थिक गलियारे के तौर पर भी देखा जा रहा है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इंडस्ट्री की संख्या बढ़ेगी, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इकनॉमिक कॉरिडोर को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

3250 करोड़ में बनेगा एलिवेटिड रोड
प्रथम चरण में दिल्ली अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे मवीकलां बागपत तक 32.2 किमी लंबा एलिवेटिड रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 3250 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
4830 करोड़ में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे
दूसरे चरण में बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से सहारनपुर तक 118 किमी लंबा यमुना किनारे छह लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण होगा। इस पर 4830 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन

तीसरे चरण में सहारनपुर से देहरादून तक
तृतीय चरण में करीब चार हजार करोड़ की लागत से सहारनपुर से गणेशीपुर देहरादून तक 20.7 किमी लंबा फोरलेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा।
मिलेगा तीन राज्यों को फायदा
नेशनल हाईवे-24 गाजियाबाद, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के अलावा दिल्ली से हरियाणा होकर जा रहे नेशनल हाईवे-01 से इकनॉमिक कॉरिडोर कनेक्ट होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के साथ गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर तथा ईस्ट दिल्ली वजीराबाद तथा हरियाणा में सोनीपत, पानीपत, करनाल आदि जिलों को इकनॉमिक कॉरिडोर का फायदा होगा, क्योंकि रोड कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें