फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के पिता समेत दस संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को दस संक्रमित मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मामले 85 हो गए हैं। रविवार को बिनौली ब्लॉक प्रमुख के पिता, गायत्रीपुरम बागपत की एक युवक, ठाकुरद्वारा मोहल्ला की एक महिला, एनबीसीसी कॉलोनी का एक युवक, यादव चौक खेकड़ा की एक महिला, खेकड़ा कस्बा का एक युवक, बामनौली का एक बुजुर्ग, खामपुर की एक महिला, ढिकौली गांव का एक बुजुर्ग संक्रमित मिला है। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। संक्रमितों की गलियों को सील का सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें